
31 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल जो पंजाब किंग्स से साल 2018 से खेल रहे है उनको पंजाब किंग्स ने अपना कप्तान नियुक्त किया है IPL 2022 सत्र से पंजाब किंग्स को लीड करने के लिए। मयंक अग्गरवाल जो की पहले पंजाब किंग्स के उप कप्तान के रूप राहुल की अनुपस्तिथि में पंजाब किंग्स को लीड कर चुकें हैं। क्या इस बार फुल टाइम कप्तान बनके मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स को अपना पहले IPL ट्रॉफी जिताने में कामयाब होंगे।
2011 से आईपीएल खेल रहे मयंक अग्रवाल अब तक 100 IPL मुकाबले खेल चुकें हैं। मयंक को पहली बार आधिकारिक तौर पर किसी फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है। कप्तान नियुक्त होने के बाद मयंक ने एक सोशल मीडिया के द्वारा अपने कप्तान नियुक होने पर पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट और फंस को धन्यवाद देते हुए कहा, की मैं साल 2018 से पंजाब किंग्स से खेल रहा हूँ और मुझे इस शानदार यूनिट का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। मुझे टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिलने पर खुशी हो रही है और वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे।
मयंक अग्रवाल आईपीएल आंकड़ें
कुल मुकाबले खेले | 100 |
कुल इनिंग्स खेली | 94 |
नॉट आउट | 4 |
रन्स | 2135 |
सर्वाधिक स्कोर | 106 |
एवरेज | 23.46 |
बॉल खेली | 1576 |
स्ट्राइक रेट | 135.73 |
कुल शतकः | 1 |
कुल अर्ध शतकः | 11 |
कुल छक्के | 204 |
कुल चौके | 85 |
मयंक अग्गरवाल ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी पंजाब किंग्स को जिताने के बारे में कुछ कहा
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्गरवाल के ये भी मन्ना के इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम में हमारे पास मौजूद प्रतिभा से मेरा काम आसान हो जाएगा। इस IPL सीजन में पंजाब किंग्स में जॉनी ब्राइटरौ , शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ है और इनका साथ देने साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंबाज़ कागिसो रबाडा भी है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्गरवाल शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते हुए नज़र और नंबर 3 पर हम जॉनी ब्राइटरौ को देखे जा सकते है। चार नंबर पर लिअम लिविंगस्टोन खेलेंगे और 3 विकेट के बाद शाहरुख़ खान को देखा जा सकता है।
बोलिंग डिपार्टमेंट में कागिसो रबाडा को पावर प्ले में नयी गेंद से गेंद डालते हुए नज़र आएंगे और उनके साथ देते हुए सुनरिसेर्स के पूर्व गेंदबाज़ संदीप शर्मा नज़र आएंगे। पंजाब किंग्स का गेंदबाज़ी में काफी नए चेहरे भी भी जैसे राहुल चाहर जो पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाडी जो मयंक अग्रवाल का IPL ट्रॉफी में साथ देंगे और कितनी राशि में उन्हें ख़रीदा गया है
शिखर धवन (8.25 करोड़ रुपये),नाथन एलिस (75 लाख रुपये), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़ रुपये), प्रभसिमरन सिंह (60 लाख रुपये), जितेश शर्मा (20 लाख रुपये), ईशान पोरेल (3.8 करोड़ रुपये), बलतेज ढांडा (20 लाख रुपये), संदीप शर्मा (90 लाख रुपये), राज अंगद बावा (2 करोड़ रुपये), ऋषि धवन (55 लाख रुपये), प्रेरक मांकड़ (20 लाख), जॉनी बेयरस्टो (6.75 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.25 करोड़ रुपये), वैभव अरोड़ा (2 करोड़ रुपये), रिटटिक चटर्जी (20 लाख रुपये), हरप्रीत बराड़ (3.8 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (9 करोड़ रुपये), अंश पटेल (20 लाख रुपये), अथर्व ताएदे (20 लाख रुपये), भानुका राजपक्षे (50 लाख रुपये), बेनी हॉवेल (40 लाख रुपये), लियाम लिविंगस्टोन (11.5 करोड़ रुपये), ओडियन स्मिथ (6 करोड़ रुपये)