
IPL की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए BCCI ने कुछ महीने पहले ही 2 आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटन्स को IPL टीमों की लिस्ट में जोड़ा था। जिससे से साफ़ हो जाता हैं की IPL की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ चुकी हैं और अब IPL में 10 टीमें उतरेंगी ट्रॉफी को अपने नाम करेने के लिए जिससे IPL और भी रोमांचक हो जायेगा। BCCI ने अब IPL 2022 फॉर्मेट में होने वाले कुछ बदलाव की भी घोषड़ा कर दी हैं जो की आईपीएल 2011 सत्र से मेल खाते हैं।
IPL 2022 टूर्नामेंट फॉर्मेट से होने वाले कुछ बड़े बदलाव – Changes in IPL 2022 Tournament Format
BCCI ने शुक्रवार 25 फरवरी २०२२ को आईपीएल फॉर्मेट होने बदलाव की घोषणा कर दी है। BCCI के अनुसार IPL 2022 में 5-5 टीमों के 2 ग्रुप्स होंगे और एक टीम को कुल 14 मुकाबले खेलने होंगे। हर एक टीम अपने ग्रुप की टीमों से दो दो मुकाबले खेलेगी और दूसरे ग्रुप की टीम से एक एक मुकाबले खेलेगी। इसी प्रकार से हर एक टीम अपने 14 मुकाबले लीग स्टेज में खेलगी।
IPL 2022 में खेलने वाली 10 टीमों को 2 ग्रुप्स में विभाजन करने की प्रक्रिया
आईपीएल की 10 टीम जो की हैं मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को उनके चैम्पियनशिप जीतने और कितनी बार फाइनल फाइनल खेले हैं उसके अनुसार 2 ग्रुप्स में विभाजित कर दिया गया है।
जिन २ टीमों से सबसे ज्यादा फाइनल खेले और साथ ही साथ जीते भी वो दो टीमें अपने अपने अपने ग्रुप की टॉप रैंक टीम होंगी। इस प्रकार से मुंबई इंडियंस ग्रुप A और चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप B की टॉप टीम घोसित की गयी है। इसी के साथ बाकी टीमों को भी दोनों ग्रुप में बांटा गया है और इसी वजह से लखनऊ सुपर जाइंट्स ग्रुप A और गुजरात टाइटन्स ग्रुप B की आखिरी रैंक टीमें हैं।
रैंक | ग्रुप A | ग्रुप B |
1 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
3 | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स |
4 | दिल्ली कैपिटल्स | पंजाब किंग्स |
5 | लखनऊ सुपर जाइंट्स (नई टीम) | गुजरात टाइटन्स (नई टीम) |
इसको समझने के लिए हम एक उदहारण लेते हैं, मान लेते है चेन्नई ग्रुप A टॉप टीम है उसके साथ अन्य 4 भी ग्रुप A में है और मुंबई ग्रुप B की टॉप टीम की एक टीम है और इस ग्रुप में भी अन्य और 4 टीम है। चेन्नई अपनी ग्रुप की 4 टीमों से 2-2 मैच खेलेगी और मुंबई से भी 2 मैच खेलेगी क्योंकि दोनों की ग्रुप रैंक बराबर है और चेन्नई बाकी ग्रुप B की चार टीमों से 1-1 खेलेगी जिससे उसके उसके 14 लीग स्टेज के मुकाबले पुरे हो जायेंगे और बाकी टीमें भी इसी प्रकार से अपने मुकाबले खेलेगी।
आईपीएल नाकआउट मुकाबले कैसे खेले जायेंगे और कितनी टीमें खेलेंगी नाकआउट मुकाबले
नाकआउट मुकाबले कैसे खेले जायेंगे, कितनी टीम नाकआउट के लिए क़्वालीफाई होंगी और क़्वालीफाई होने का क्या मापदंड होगा इसका BCCI अभी तक खुलासा नहीं किया है। मगर विशेषज्ञों का ये मन्ना है की नाकआउट स्टेज में कोई बदलाव नहीं देखा जायेगा और नॉकऑउट मुकाबले कुछ इस इस प्रकार से खेले जायेंगे।
आईपीएल के लीग स्टेज में खेलने वाली दोनों ग्रौपों की 10 टीमों में से दोनों ग्रुप की जो टॉप 2 टीम होंगी वो 4 टीमें नाकआउट मुकाबलों के लिए क़्वालिफ़ाइ होंगी। दोनों ग्रुप की टॉप टीमें अपर में पहला कॉलिफिएर खेलेंगी और विजेता सीधा फाइनल मुकाबला खेलेगा। दोनों ग्रुप की दूसरे पायदान वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबले खेलेंगी और जितने वाली टीम पहले क्वालीफ़ायर में हरने वाली टीम से क्वॉलिफिए २ खेलेगी। क्वालीफ़ायर 2 की विजेता टीम फाइनल मुकाबला क्वालीफ़ायर 1 की विजेता टीम से खेलेगी और इसने जितने वाली टीम IPL 2022 की विजेता कहलाएगी।
नाकआउट स्टेज मुकबले कैसे खेले जायेंगे पुराने रिकार्ड्स के हिसाब से हैं और इसकी पुस्टि BCCI द्वारा अभी तक नहीं की गयी है। ये सिर्फ निजी राय है।